कक्षा 10 की chemistry में अम्ल, क्षार और लवण (Acids, Bases and Salts) सबसे scoring chapter माना जाता है। इसके मुख्य points को एक जगह समेटकर रखिए — exam से एक रात पहले यही notes काम आएंगे।
अम्ल (Acids): स्वाद में खट्टे, नीले litmus को लाल करते हैं, pH 7 से कम। रोज़मर्रा के उदाहरण — नींबू में citric acid, इमली में tartaric acid, दही में lactic acid, सिरके में acetic acid। प्रबल अम्लों में HCl, H₂SO₄ (oil of vitriol) और HNO₃ आते हैं।
क्षार (Bases): स्वाद में कड़वे, छूने पर साबुन जैसे चिकने, लाल litmus को नीला करते हैं, pH 7 से ज्यादा। NaOH (कास्टिक सोडा), Ca(OH)₂ (बुझा चूना) और Mg(OH)₂ (milk of magnesia) प्रमुख उदाहरण हैं।
लवण (Salts): अम्ल + क्षार → लवण + पानी (उदासीनीकरण)। NaCl (साधारण नमक), NaHCO₃ (बेकिंग सोडा), Na₂CO₃ (धोने का सोडा), CaSO₄·½H₂O (प्लास्टर ऑफ पेरिस), CaOCl₂ (ब्लीचिंग पाउडर) — इनके formula और common names हर exam में पूछे जाते हैं। pH scale की range 0-14 है और इसकी खोज Sørensen ने 1909 में की थी।
इन notes को पढ़ने के बाद practice जरूर करें — यहां अम्ल-क्षार-लवण पर 50 practice questions दिए गए हैं, जिनमें हर उत्तर के साथ आसान व्याख्या भी है। पहले notes revise कीजिए, फिर questions हल कीजिए — concept permanent हो जाएगा।